Dark Mode
क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया मकर सक्रान्ति पर्व

क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया मकर सक्रान्ति पर्व

सूरजगढ़। उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार को मकर सक्रांति पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सूरजगढ़ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाको में मकर सक्रांति पर्व की खूब रौनक नजर आई। मंदिरो में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। शहर के प्राचीन स्वामी रूपदास मंदिर, वार्ड 22 के श्याम दरबार, प्राचीन श्याम मंदिर, अनाज मंडी के श्याम मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर सहित अन्य मंदिरो में श्रद्धालु उमड़े नजर आये। मकर सक्रांति पर्व पर बच्चो और युवाओ में पतंगबाजी का शुरुर चढ़ा नजर आया छोटे से लेकर बड़े सभी लोगो ने अपने घरो की छतो के साथ ही अन्य स्थानों से पतंगबाजी का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान आसमान में पतंगे ही पतंगे उड़ती नजर आई और चारो ओर बो काटा बो मारा का शोर भी सुनाई दिया। वहीं मकर सक्रांति पर्व पर दिन भर दानपुण्य का दौर भी चला। मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। वही शहर भर में जगह जगह खाद्य सामग्री की स्टॉल भी नजर आई। अनाज मंडी में हनुमान सत्संग मंडल और स्थानीय व्यापारियों कि ओर से पार्षद कैलाश शर्मा के निर्देशन में जरूरत मंदो को शब्जी पूड़ी और पकोड़ी का भोजन करवाया गया। कायां मंदिर के पास महाकाल सेवा समिति कि ओर से जलेबी और पकोड़ी व अन्य खाद्य सामग्री असहाय और जरुरतमंदो को वितरित की गई। इस मौक़े पर दिपेन्द्र दाधीच, श्याम सुंदर, प्रमित चौधरी,ओमप्रकाश कौशिक,विषम्बर शर्मा, देवेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने सेवाएं दी। वही पुराने बस स्टेण्ड पर भी विकास शर्मा,आकाश सेन ,प्रदीप सहित अन्य स्थानीय व्यापारियों की ओर से खाद्य सामग्री की स्टाल लगा वितरण किया गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!