Dark Mode
शिविर में हज यात्रियों के बनाएं चिकित्सा प्रमाण पत्र

शिविर में हज यात्रियों के बनाएं चिकित्सा प्रमाण पत्र

कुचामन सिटी. हज यात्रा 2023 पर जाने वाले हज यात्रियों को अपनी यात्रा से पूर्व हज कमेटी ऑफ इंडिया को अपना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पेश करना पड़ता है हज पर जाने वाले हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में राजकीय चिकित्सा कुचामन सिटी में प्रमुख चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रहलाद राम बाजिया के निर्देशन में एक शिविर का आयोजन कर हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए l सोसायटी के सदर मोहम्मद शकील ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व हज यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई जिसमें सी बी सी,रैंडम ब्लड शुगर की जांच भीवाराम कुमावत व शिव भगवान द्वारा की गई एक्स-रे का कार्य कृष्ण मुरारी रेगर,राकेश कुमावत व भंवर लाल कुमावत द्वारा किया गया बी पी चेक का कार्य गौरव राजावत द्वारा किया गया चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र डॉक्टर शकील अहमद राव,डॉक्टर वी के गुप्ता एवं डॉ लक्ष्मण कुमार मोहनपुरिया द्वारा बनाएं गए l सोसाइटी के सेक्रेटरी अकीक अहमद उस्मानी ने बताया कि इस शिविर में कुचामन सिटी,नोसर भदलिया,अलखपुरा, झाड़ोद, चुगनी आदि गांवों के 17 हज यात्रियों ने भाग लेकर अपना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाया शिविर को कामयाब बनाने में सोसायटी के नायब सदर जहीर अली खॉन,कोषाध्यक्ष इमरान खान,मोहम्मद हबीब मौलानी,अलताफ़ उस्मानी, आबिद कुरैशी,सरवर तंवर,अब्दुल हमीद आरबी,आरिफ टाक,इकबाल खान सरवर खान जावेद कलाल आदि का सहयोग रहा l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!