Dark Mode
दक्षिण भारत को अलग देश बनाएं: सांसद डीके सुरेश

दक्षिण भारत को अलग देश बनाएं: सांसद डीके सुरेश

  • बजट पर कहा- जो पैसा दक्षिण तक पहुंचना चाहिए, वह उत्तर भारत में बंट रहा

नई दिल्ली। संसद में 1 फरवरी को केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया। इस पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो पैसा दक्षिण तक पहुंचना चाहिए था, उसे डायवर्ट कर उत्तर भारत में बांटा जा रहा है। अगर इस अन्याय को दूर नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश बनाने की मांग करने के लिए मजबूर होंगे। बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद सुरेश ने दावा किया कि दक्षिणी राज्यों से लिया जाने वाला टैक्स उत्तर भारत को दिया जा रहा है। साथ ही दक्षिण भारत पर हर मामले में हिंदी थोपी जा रही है। अगर केंद्र कर्नाटक को उसके हिस्से का पैसा दे दे तो यह काफी होगा। डीके सुरेश के इस बयान पर विवाद बढ़ गया है। BJP ने कांग्रेस पर लगाया 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। वहीं, अपने भाई के बचाव में उतरे कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने केवल जनता की राय व्यक्त की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!