Dark Mode
बूथ समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें : श्रवण बागड़ी

बूथ समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें : श्रवण बागड़ी

टोंक। भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अध्यक्षता में नामदेव धर्मशाला टोंक में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी एवं जिला संगठन चुनाव प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक ही परिवार के सदस्य है, इसलिए सामूहिक सहमति से बूथ समितियों, मण्डल अध्यक्षों का चयन होना चाहिए, इसलिए सभी बूथों पर 5 दिसंबर तक बूथ समितियों का गठन करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिस मंडल में 60 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन हो चुका है, वहां मण्डल अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष साधारण सदस्य को बनाया जा सकता है, लेकिन मंडल अध्यक्ष बनने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कहा कि जिस तेज गति से भाजपा संगठन कार्य कर रहा है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगले बीस साल तक भाजपा की सरकार रहने वाली है। उन्होंने संगठन पर्व के माध्यम से समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने की बात कही। चुनाव प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में संगठन पर्व मना रही है पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ समितियों से लेकर मण्डल, जिला इकाइयों का आम सहमति से गठन किया जा रहा है। इस पर्व में सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी भागीदारी निभाए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने जिले में बनाये गए सक्रिय सदस्यों, मंडल स्तर पर बूथ समितियों के गठन की जानकारी सहित जिले का वृत प्रस्तुत किया। विधायक राजेन्द्र गुर्जर को उप-चुनाव में विजय दिलवाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा के जिला महामंत्री दीपक संगत, संत कुमार जैन, महेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, रमेश गढ़वाल, ओम पांडे, अजय बना, जिला मंत्री शैलेन्द्र जैन, बाबूलाल गुंसारिया, जीतेन्द्र जैन, अजय तिवारी, जिला प्रवक्ता रामअवतार धाभाई, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, मिडिया प्रभारी राहुल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, श्यामलाल जैन, राजकुमार जैन, चन्द्रवीर सिंह चौहान, रामचंद्र गुर्जर, राजेन्द्र सिंह राणावत, नमो गौतम, नन्दलाल गुर्जर, जयनारायण वर्मा, विष्णु चावला, प्रियवीर सिंह राठौड़, गौरव चारण, नरेन्द्र अजमेरा, बादल साहू, रविंद्र कुमावत, शंकर विजय, विजय सिंह राजावत एवं पुष्कर सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!