भावी पीढ़ी को बनाएं संस्कारवान : लखावत
सोजत। बच्चों को अच्छी शिक्षा तो मिल रही है लेकिन संस्कार नही दिए जा रहा है अच्छी शिक्षा के साथ भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं ताकि आने वाला समय उनके लिए उज्जवल हो सके। उक्त उद्गार समाजसेवी भामाशाह अनोप सिंह लखावत ने पेंशनर समाज द्वारा आयोजित भावी पीढ़ी के लिए चिंतन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए । संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि अच्छे संस्कार सिखाने के लिए अपने बच्चों को अच्छी बातों से परिचय कराएं और हमेशा उन्हे अच्छी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि अच्छे संस्कार ही भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। संगोष्ठी में संस्था सचिव राम स्वरूप भटनागर, उपकोषाधिकारी रतनलाल प्रजापत फौजी अशोक सेन रतनसिंह भाटी मदनलाल चौहान अनील जैन अब्दुल समद राही पारसमल सिंगाड़िया महेंद्र माथुर ईश्वरदास पुरुषवाणी जुगल किशोर दवे लक्ष्मणराम पालरिया सोनदान चारण मोहम्मद यासीन खरादी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए