महिला बैच का शुभारंभ मकराना नगर परिषद पार्षद शक्ति सिंह चौहान ने किया
राज्य सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी दी पार्षद शक्ति सिंह चौहान
मकराना. शहर में स्थानीय चारभुजा रोड स्थित ब्राइट कैरियर कम्प्यूटर्स में राज्स्थान सरकार द्वारा संचालित इंदिरा महिला संवर्द्धन योजना (महिला एंव बाल विकास विभाग ) द्वारा महिलाओं को फ्री RSCIT कोर्स प्रशिक्षण हेतु 14 महिलाओं/बालिकाओ का चयन हुआ, महिला बैच का शुभारंभ मकराना नगर परिषद पार्षद शक्ति सिंह चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया, पार्षद शक्ति सिंह चौहान ने राज्य सरकार की इस योजना की जानकारी दी और महिला प्रशिक्षणार्थी को इसके फायदे बताए और बताया कि महिलाओं एंव बालिकाओ कर लिये आज के युग में कंप्यूटर एंव डिजिटल ज्ञान अतिआवश्यक है, सेन्टर संचालक श्री विष्णु कांत ने बताया की इस कोर्स के लिए चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण पश्च्यात राज्य सरकार द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। इस मौके पर, जयपाल सिंह, तेज प्रकाश, गयासुद्दीन गैसावत भी मौजूद थे।