मकराना उपखंड अधिकारी जेपी बेरवा ने पंचायत समिति कार्यालय में की जनसुनवाई
उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
मकराना- मुख्य सचिव जनअभियोग निराकरण विभाग जयपुर के आदेश व जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पंचायत समिति मकराना के अटल सेवा केंद्र पर उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान राज्य सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष व, नगर परिषद मकराना की सभापति समरीन भाटी भी मौजूद रहे। जन सुनवाई ने अधिकतर मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे छाए रहे। बेसरोली स्थित रामदेव महाराज के स्थान एवं आश्रम में जलभराव की समस्या को लेकर गुरु नाथीदास ने उपखंड अधिकारी को बताया कि ग्राम का सारा पानी उनके आश्रम में आकर जमा जाता हैं। जिससे आश्रम व रामदेव महाराज के स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका राशन कार्ड होने व पात्र होने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल रहा। जिस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मंसूर अख्तर चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 8 में सीवरेज लाइन नहीं होने से गंदे पानी की निकासी में समस्या आ रही हैं। जनसुनवाई के दौरान उपखंड के मकराना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली सप्लाई आदि से जुड़ी समस्याएं सामने रखी गई। उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों के कार्य तुंरत प्रभाव से और कम से कम समय में करें। जिससे जनता को राहत मिल सकें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए शिकायत लेकर आना अच्छी बात नहीं। सभी को मूलभूत सुविधाएं तो मिलनी ही चाहिए। उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को शहर के जुसरी रोड़ पर सड़क निर्माण, बायपास पर गंदे पानी की निकासी हेतु निर्माण कार्य, साफ सफाई, गंदे पानी की निकासी, मनरेगा कार्य, बिजली के तार एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधा आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी अधिकारी कार्य में लापरवाही नहीं बरते, कार्य गुणवत्तापूर्ण करवाए। गैसावत ने कहा कि जनता का कोई भी काम बाकी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस राज में मकराना विधानसभा क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य कराए गए हैं, कई कार्य चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं हैं। सभी अधिकारियों को समय पर जनता के कार्य करें। सभापति भाटी ने कहा कि जनता के कार्य तुंरत किए जाए, बजट की कमी नहीं आने दे जाएगी। जनसुनवाई में तहसीलदार कुलदीप भाटी, आयुक्त सुनील चौधरी, पंचायत समिति मकराना के विकास अधिकारी अरविंद कुमार, नगर परिषद मकराना के अशफाक अहमद, जल विभाग के गोवरधन राजोरिया, अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग बीएल गोदावत, सहायक अभियंता बालकृष्ण शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।