बेटे के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी आए नजर
मलाइका अरोड़ा को हालही में उनके बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में मलाइका और अरहान घर के बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका ब्राउन को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। वीडियो में पहले मलाइका और अरहान बहार निकले, फिर तुरंत बाद अर्जुन भी घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।
मलाइका-अरबाज के बेटे हैं अरहान
मलाइका अरोड़ा पिछले 5 सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच 12 साल का ऐज गैप है, जिस वजह से कपल को अक्सर ट्रोल किया जाता है। इससे पहले मलाइका की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में एक- दूसरे से तलाक लिया था। तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अक्सर अपने बेटे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। 20 साल के अरहान, मलाइका और अरबाज के बेटे हैं।
मलाइका-अर्जुन का वर्कफ्रंट
मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के हालिया रिलीज सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में नजर आई थीं। अर्जुन कपूर जल्द ही 'द लेडी किलर' में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत कौर के साथ 'मेरे हसबैंड की बीवी' में भी दिखेंगे।