Dark Mode
माली समाज ने राज्य मंत्री देवासी का सुमेरपुर में किया भव्य स्वागत

माली समाज ने राज्य मंत्री देवासी का सुमेरपुर में किया भव्य स्वागत

सुमेरपुर। सिरोही विधायक एवं राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटारामजी देवासी (भोपाजी) के पहली बार सुमेरपुर पहुंचने पर बुधवार को जगह-जगह स्वागत हुआ। देवासी मंत्री बनने के बाद जयपुर से पहली बार शिवगंज सिरोही जाते समय सुमेरपुर पहुंचे,जहां माली समाज के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उषा पूरी गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार सुमेरपुर शहर आगमन पर उषा पूरी गेट के बाहर उनका माली समाज नवयुवक मंडल उन्दरी द्वारा ढोल धमाको के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ उनके भक्तों एवं माली समाज के युवा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!