नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी का माली समाज ने किया स्वागत
राजनीति क्षेत्र में कोई भी समाज अकेला आगे नहीं बढ़ सकता-डॉ. प्रभु लाल सैनी
टोंक । राजनीति क्षेत्र में कोई भी समाज अकेला आगे नहीं बढ़ सकता, माली (सैनी) समाज को राजनीति क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए सभी समाजों को साथ लेकर चलना होगा। भाजपा के के नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी का मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में माली (सैनी) समाज द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत सत्कार कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे । उन्होने कहा कि माली सैनी समाज राजनीतिक क्षेत्र में कहीं भी पीछे नहीं है, लेकिन राजस्थान में समाज राजनीतिक स्पर्धा नही कर पाने से आगे नहीं बढ़ पा रहा हैं। राजनीति में समाज की भागीदारी हो, इसके लिए इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा समाज को प्रतिनिधित्व मिले, इसका मेरी तरफ से पूरा प्रयास से किया जाएगा। माली (सैनी) समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने गुर्जर समाज द्वारा किये गये आंदोलन, धरना-प्रदर्शन समेत काफी संघर्ष के बाद 5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, उसी तरह माली सैनी समाज को भी संविधान के अनुसार आरक्षण देना चाहिए। इस मौके पर सर्किट हाउस पहुंचने पर समाज के लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर एवं 21 किलो की माला पहना एवं साफा बंधवा कर स्वागत करते हुए भाजपा के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि इस मौके पर टोड़ा-मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व प्रधान उदालाल गुर्जर एवं ओम प्रकाश गुप्ता को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र उर्फ बबलू टैंकर, शंकर धुवारिया, रामप्रसाद बागड़ी, चंदा लाल अजमेरा, नंद लाल सैनी, कमलेश डाबला, कालू राम सांखल, एड.ट किशनलाल सैनी, जगदीश, कमलेश सोलंकी, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड जिलाध्यक्ष अजय सांखला, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सैनी, निर्मला सैनी, रामकिशन सैनी, जगदीश सहित माली (सैनी) समाज के लोग उपस्थित रहे।