माली विकास संस्थान फलोदी के चुनाव 18 जून को होंगे
माली विकास संस्थान के चुनाव हेतु बैठक चामुंडा माता मंदिर परिसर में हुई, जिसमें जसराज पुत्र पुनाराम माली को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव कार्यक्रम घोषीत करते हुए बताया कि 10 जून तक सदस्य बनाये जाएंगे और 12 को सदस्यों की सूची प्रकाशन होगी। इसके बाद 18 जून को विभिन्न पदों के लिए आवेदन होंगे और जांच के बाद आवश्यक होने पर उसी दिन चुनाव करवाकर नव कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।