ममता गर्ग बनीे जिला उपाध्यक्ष
टोंक। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने जिला उपाध्यक्ष पद पर ममता गर्ग को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अग्रवाल शेखावाटिया समाज के अध्यक्ष एड. राजेन्द्र गोयल, मंत्री महेश गर्ग लोहिया, श्यामलाल जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना जैन छामुनिया, महामंत्री ऋचा सिंघल, राजीव सिंघल, सुमन गोयल, गोविन्द नारायण गर्ग, अग्रवाल समाज की अध्यक्ष महिला मंडल मंजू गर्ग, मंत्री किरण भगत, प्रभा गोयल, सीता सिंघल, कमलेश अग्रवाल, अनिता जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह समाज हित में कार्य करेगीं।