Dark Mode
ममता नागर ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार

ममता नागर ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार

टोंक। स्वायत शासन विभाग के आदेशानुसार श्रीमति ममता नागर ने बुधवार को यहां नगर परिषद आयुक्त का विधिवत कार्यभार संभाल लिया। ममता नागर इससे पूर्व जयपुर नगर निगम में उपायुक्त पद पर तैनात थी। उल्लेखनीय रहे कि टोंक नगर परिषद आयुक्त पूजा मीणा के एसीडी द्वारा ट्र्रेप किये जाने के बाद नसीराबाद आयुक्त धर्मपाल जाट को टोंक का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा था। ममता नागर ने ज्वाईन करने के बाद कहा कि परिषद के साफ-सफाई, बिजली, अतिक्रमण समेत विकास के काम उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। इस मौके पर सभापति अली अहमद द्वारा नव-नियुक्त आयुक्त को पदभाग ग्रहण के मौके पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के कार्यों को गति देने के लिए एक सार्थक चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!