Dark Mode
पाकिस्तानी महिला को रक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पाकिस्तानी महिला को रक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

अंडमान और निकोबार कमान तथा नौसेना के जहाजों की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी एक पाकिस्तानी महिला के साथ साझा करने के आरोप में एक जेटी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद आरोपी पी वसीम उर्फ मोनू को बुधवार को दक्षिण अंडमान जिले के बम्बूफ्लैट स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।


सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। रंजन ने पीटीआई-से कहा, “जांच करने पर पता चला कि वसीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी एक महिला के साथ साझा की थी, जो संभवत: पाकिस्तान की है।

सोशल मीडिया पर उनके बीच हुई बातचीत से नौसेना के जहाज की गतिविधियों का विवरण सामने आया।” जांच में ये भी पाया गया कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे और महिला ने उसे अंडमान-निकोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए राजी किया। रंजन ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाने के लिए उसके संपर्कों की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!