Dark Mode
शिक्षा से ही इंसान बनता हैं संस्कारवान - राठौड़

शिक्षा से ही इंसान बनता हैं संस्कारवान - राठौड़

                               वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

रियांबड़ी  । कस्बे की राजस्थान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया गया । प्रधानाध्यापक मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष कालू खां ठेकेदार, पूर्व सरपंच माणकचंद पाराशर, सेंसड़ा पूर्व सरपंच सिंह , प्रिंसिपल प्रमिला देवी , पूर्व उपप्रधान राजूराम माली, सरपंच गिरधारी लाल भाटी , एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था प्रधान मनोहर सिंह ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने पंजाबी राजस्थानी, हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की भी दर्शकों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम को परवान चढ़ाने में बीआरडी म्यूजिक के निदेशक विष्णु सैनी का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर कई शिक्षा विद्द उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!