Dark Mode
मनुष्य सुख की तलाश में अपना जीवन पूर्ण कर देता है: जगदीश पूरी महाराज

मनुष्य सुख की तलाश में अपना जीवन पूर्ण कर देता है: जगदीश पूरी महाराज

गंगापुर भीलवाड़ा. रुइया परिवार द्वारा आयोजित श्री मद भगवत गीता के तीसरे दिन व्यास पीठ से जगदीशपुरी महाराज ने कहा की मनुष्य अपना जीवन सुख की तलाश में पूर्ण कर देता है । जबकि मनुष्य को ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे मोक्ष की प्राप्ति हो , मनुष्य को दूसरे के सुख में प्रसन्न होना चाहिए, महाराज जी ने कहा की अर्जुन ने कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े होकर भगवान कृष्ण से कहा की युद्ध में खड़े सभी लोग मेरे स्वजन है में इन लोगो से हु। में इनको केसे मार सकता हु। जब मेरे स्वजन ही नही रहेंगे तो में किनके लिए जीवित रहूंगा, मेरा सुख मेरे स्वजन में है कथा आयोजक सुरेश चंद्र रुइया ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्तो का कथा में पधारना हो रहा है। कथा में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी,कैलाश , अनिलकुमार, सिखा ,लखन माली, सत्यनारायण अग्रवाल, हरिशंकर लोहिया , चेनसुख जीनगर, के साथ नगर के कई गणमान्यगण उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!