Dark Mode
उत्तरी कैरोलिना के एक रेस्तरां में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या

उत्तरी कैरोलिना के एक रेस्तरां में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या

अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के रैलीघ शहर के एक रेस्तरां में शुक्रवार सुबह गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रैलीघ पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक बंदूकधारी नॉर्थ हिल्स स्थित फ्रांसीसी रेस्तरां कोक्वेट ब्रैसरी में घुसा और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार ली। रैलीघ पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने बताया कि हमलावर की हालत गंभीर है तथा एक अन्य व्यक्ति जो वहां खड़ा था, उसे भी चोटें आई हैं लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!