Dark Mode
बारिश में खुली बस में परेड के साथ मैनचेस्टर सिटी ने मनाया जीत का जश्न

बारिश में खुली बस में परेड के साथ मैनचेस्टर सिटी ने मनाया जीत का जश्न

मैनचेस्टर। बारिश और शैंपेन में भीगते हुए मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ियों ने हजारों प्रशंसकों के बीच खुली बस में शहर की परेड के साथ चैम्पियंस लीग फुटबॉल खिताब जीतने का जश्न मनाया। परेड की शुरूआत में खराब मौसम और बारिश के कारण विलंब हुआ लेकिन प्रीमियर लीग, एफए कप और चैम्पियंस लीग खिताबों से लैस दो नीली बसें शहर की सड़कों पर घूमती रही जिसमें खिलाड़ी, सिगार पीजे मैनेजर पेप गार्डियोला बैठे थे।
उनकी टीशर्ट पर लिखा था ,‘‘ट्रेबल विनर्स।’’ गार्डियोला ने कहा ,‘‘ इस बारिश में ही यह परेड होनी थी वरना यह मैनचेस्टर नहीं है। हमें धूप नहीं , बारिश चाहिये थी और यह परफेक्ट है।’’ सिटी ने इंटर मिलान को 1 . 0 से हराकर चैम्पियंस लीग फाइनल जीता। यह उनका पहला चैम्पियंस लीग खिताब है लेकिन टीम छह साल में पांच प्रीमियर लीग खिताब और दूसरा एफए कप जीत चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!