Dark Mode
बुथ विजय संकल्प सम्मेलन 13 को मंडल प्रवासी नियुक्त

बुथ विजय संकल्प सम्मेलन 13 को मंडल प्रवासी नियुक्त

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर आयोजित किये जाने वाले बुथ विजय संकल्प अभियान को लेकर पार्टी द्वारा वह्र्द स्तर पर तैयारियां चल रही हैं पचपदरा विधानसभा संयोजक खेताराम प्रजापत ने बताया कि जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने सम्मेलन को लेकर पचपदरा विधानसभा के संयोजक भरत मोदी व मालाराम बावरी को नियुक्त किया गया है वही अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए मंडल स्तर पर प्रवासी नियुक्त किये गये है जिसको लेकर बालोतरा नगर मंडल के लिए गोविंदसिंह कालूड़ी ग्रामीण मंडल के लिए झुमरलाल सार्जेंट पचपदरा मंडल के लिए भरत मोदी कल्याणपुर मंडल के लिए गणपत बांठिया मंडली मंडल के लिए महेश बी चौहान को नियुक्त किया जायेगा सम्मेलन आगामी 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे बालोतरा नगर के रणुजा धाम पर आयोजित किया जायेगा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी मंडलो में शक्ति केन्द्र व बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर अपेक्षित कार्यकर्ताओं को बुथ सम्मेलन में आमंत्रित कर लाने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी जायेंगी प्रजापत ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे साथ ही सम्मेलन में बुथ अध्यक्ष बी एल ओ टू शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी सहसंयोजक व उनके ऊपर के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपेक्षित रहेंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!