मंडावा: मौजास स्कूल में मनाया बैंक ऑ$फ बड़ौदा का स्थापना दिवस
मंडावा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजास में बैंक ऑ$फ बड़ौदा का 118 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह बुगालिया ने की।मुख्य अतिथि बैंक ऑ$फ बड़ोदा मंडावा के शाखा प्रबंधक सुरेश गढ़वाल, विशिष्ट अतिथि बैंक के अधिकारी दिनेश कुमार धाबाई, ममता मीणा व हितेश कुमावत उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह बुगालिया ने बताया कि बैंक ऑ$फ बडौदा की मंडावा शाखा ने बैंक के स्थापना दिवस पर विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन के 80 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री किट भेंट किये। शाखा प्रबंधक सुरेश गढ़वाल ने बैंक की कार्य शैली, विभिन्न प्रकार की योजनाएं व बैंक में खाता कैसे खोल सकते हैं की जानकारी दी। इस अवसर पर व्याख्याता मंजू माथुर, जितेंद्र मील, राकेश एचरा, हितेंद्र मीणा, शारीरिक शिक्षक योगेंद्र दुलड़,सुभाष मीठारवाल, राहुल चोपड़ा, महावीर प्रसाद,वंदना,बबीता, संगीता भड़िया व पूजा सिंह उपस्थित रहे। बैंक की तरफ से सभी को मिठाई वितरित की गई व कार्यक्रम का संचालन जय चंद भड़िया ने किया।