मांगलियावास पुलिस ने 25हजार के इनामी बदमाश सुरेश विश्नोई को किया गिरफ्तार
मांगलियावास :- भीलवाड़ा जिले में नाकाबंदी कर रही पुलिस जाप्ते पर फायरिंग करने के मामले में फरार 17वे आरोपी को मांगलियावास पुलिस ने जोधपुर से जयपुर जाते हुए NH8 तबीजी के पास से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में मांगलियावास थाना अधिकारी सुनील ताडा के मताबिक भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में एक पिकअप मादक पदार्थ होने की आशंका को लेकर कोटडी पुलिस जाब्ते ने नाकाबंदी रह गई नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार में दौड़ रही पिकअप,व दो स्कॉर्पियो की घेराबंदी करते हुए वाहनों में सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान स्कॉर्पियो मैं सवार बदमाशों ने पुलिस जाब्ते पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कोटड़ी पुलिस जाब्ते के कांस्टेबल ऊंकार रायका के सीने में गोली लगने से कांस्टेबल ने भीलवाड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद अजमेर महा निरीक्षक रेंज एस संगथिर वह भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अजमेर कोटा भीलवाड़ा राजसमंद में सूचना देकर हथियारबंद नाकाबंदी लगवाई गई थी। महा निरीक्षक के निर्देश पर लगाई गई नाकाबंदी मैं रायला थाना पुलिस की नाकाबंदी के दौरान दो स्कॉर्पियो में पिक्चर पिकअप को पकड़ने के लिए रायला थाना पुलिस ने पीछा किया उस दौरान स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने रायला थाना पुलिस पर लिरड़िया खेड़ा के पास पुलिस जाब्ते पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में रायला पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की लेकिन फायरिंग के दौरान रायला थाने के कांस्टेबल पवन कुमार को भी गोली लगने से कांस्टेबल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा लगाई गई जिलेभर में नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पिकअप को लिरडिया खेड़ी में ही छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को भीम के डुंगा खेड़ा में जबकि गई।
शाहपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने दो वाहन हथियार दो पिस्टल, 95 कारतूस, एक राइफल को जप्त किया गया।