मांगलियावास पुलिस ने हेलमेट पहनने की अपील के साथ बनाए 15 चालान
मांगलियावास. मांगलियावास पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दबिश देकर यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर चालान बनाकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। एएसआई प्रकाश मलावत, दीवान गुलाब राम चालक कैलाश भाटी कांस्टेबल मुन्ना लाल सहित पुलिस जाब्ते ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग चौराहे पर वाहनों की जांच करते हुए चालकों को हेलमेट पहनने की अपील करते हुए 15 वाहनों के चालान बनाए। मांगलियावास थाने के गश्ती दल ने अजमेर एसपी के दिशा निर्देश पर जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना किए जाने पर बगैर हेलमेट तथा अन्य अनियमितता बरतने पर चालान बनाकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की नसीहत विधि।