Dark Mode
मनीष मेवाड़ा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त

मनीष मेवाड़ा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त

बून्दी। बून्दी के युवा नेता मनीष मेवाड़ा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया हैं। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने नियुक्ति पत्र जारी करते राजस्थान से 8 प्रवक्ता मनोनीत किये हैं जिसमे बून्दी के मनीष मेवाड़ा को प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया हैं। अपनी नियुक्ति पर मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है उसका में पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। मेवाड़ा की नियुक्ति पर बून्दी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा, सभापति मधु नुवाल, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पार्षद लोकेश ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!