Dark Mode
मन्जू सोनी अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा ट्रस्ट की संरक्षक न्यासी बनी

मन्जू सोनी अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा ट्रस्ट की संरक्षक न्यासी बनी

 मेड़ता | अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की तृतीय बैठक एवं अवॉर्ड सेरिमनी फलयोग के अंतर्गत राष्ट्रीय महिला ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें मध्य राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष शांता धूत ,मेड़ता से मंजू सोनी एवं उर्मिला गट्टाणी को ट्रस्ट का संरक्षक न्यासी बनाया गया | इनके संरक्षक न्यासी बनाये जाने के तदुपरान्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।  फ़लयोग प्रकल्प के अन्तर्गत रायपुर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के सेवा ट्रस्ट संस्था में ट्रस्टियों को सम्मानित किया गया | संरक्षक न्यासी बनने पर मेड़ता सिटी नागौर की मंजू सोनी और उर्मिला गट्टानी का राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा माला और बैच पहनाकर सम्मान किया | सेवा मे अग्रणी माहेश्वरी समाज़ मे महिलाएं भी अब बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं और समाज़ का ये ट्रस्ट जरूरतमंद महिलाओं के रोज़गार और बेटियों की शिक्षा हेतु दान राशि का सदुपयोग किया जाता है | माहेश्वरी समाज की किसी भी जरूरतमंद महिला के लिए ये अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला सेवा ट्रस्ट कार्य करता है |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!