Dark Mode
बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम को सभी मंडल पर देखा गया

बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम को सभी मंडल पर देखा गया

बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित होने वाला मन की बात कार्यक्रम का 113 वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ जिसको बालोतरा जिले में सभी मंडल पर देखा गया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के साथ जिले के सभी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि व सदस्यों ने आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखा।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हर माह देश वासियो से रूबरू होते है व देश के विभिन्न हिस्सों व कई प्रतिभाओ को प्रोत्साहित भी करते है बालोतरा जिले में हर माह सभी मंडल व बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
दवे ने बताया कि बालोतरा शहर में जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु,विधायक अरुण चौधरी, सभापति सुमित्रा जैन, गणपत बांठिया, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,मालाराम बावरी, जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह भायल, जिला मंत्री तुलसी देवी, नैनाराम सुंदेशा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शंकर पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल करनोत सहित पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथ पर कार्यक्रम को देखा।
बालोतरा में शहर के कार्यक्रम संयोजक अम्बादान रावल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके साथ सिवाना मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित,पचपदरा में अमित खारवाल,समदड़ी में देवेंद्र बोराणा,तिलोक पालीवाल,
पादरू में मिश्राराम देवासी,रेवत दान चारण,अशोक पालीवाल,प्रवीण खत्री, कपिल दवे,गोपाल पारीख,राजेश पूरी,घनश्याम खारवाल,रूपाराम प्रजापत, दिनेश सुंदेशा सहित कार्यकर्ताओ द्वारा पुरे जिले में कार्यक्रम को उत्साह के साथ देखा गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!