Dark Mode
मनोहर पीतलिया बने वस्त्र व्यापारी संघ, आमेट के अध्यक्ष

मनोहर पीतलिया बने वस्त्र व्यापारी संघ, आमेट के अध्यक्ष

आमेट. वस्त्र व्यापारी संघ ,आमेट का 49वां वार्षिक अधिवेशन चंद्रभागा नदी के तट पर ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थल वेवर महादेव के प्रांगण मे आयोजित किया गया। संघ के मंत्री महावीर कोठारी ने वर्षभर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष अशोक पीतलिया ने गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा दिया। संघ अध्यक्ष भूपेंद्र डूंगरवाल ने स्वागत एवं आभार के साथ अपनी पूर्व की कार्यकारिणी भंग कर आगामी वर्ष 23 - 24 के लिए नये चुनाव करने का प्रस्ताव रखा। चुनाव अधिकारी देवेंद्र मेहता एवं रोशन कोठारी के निर्देशन में आगामी वर्ष के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोहर पीतलिया, मंत्री दिलीप सिरोया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश चपलोत को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आमेट के सभी व्यापर मंडल के प्रतिनिधि एवं संघ से सदस्य मदन पिछोलिया, सुरेन्द्र बम्ब,हस्ती पामेचा, ललित शर्मा,सोहन बागवान, मुन्नालाल टेलर,देवीसिंह, फतह टेलर,रमेश वैष्णव आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!