सिंघाना में मनोज घुमरिया ने स्कूल प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण
खेतड़ी/लोकमत। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक सिंघाना में स्व श्रीमती बिमला देवी धर्मपत्नी प्यारेलाल मीणा के सुपुत्र दिनेश मीणा ने अपनी माताजी की याद में स्कूल का प्रवेश द्वार बनवाया।जिसमे मुख्य अतिथि मनोज घुमरिया रहे। इस अवसर पर विजय शर्मा ,मीणा समाज के जिला अध्यक्ष दलीप मीणा ,सस्था प्रधान मनीषा राणा,प्यारेलाला मीणा ,राजेश सोमरा ,भवर मीणा ,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ,महेश चौधरी ,राधेश्याम मीणा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे । इस अवसर पर मनोज घुमरिया ने स्कूल में अपनी तरफ से 80 टेबुल,80 चेयर ,CCTV कैमरे,और एक इनवेटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।