Dark Mode
दहमी-हमजापुर में मनसा माता का तीन दिवसीय मेला आज से शुरू

दहमी-हमजापुर में मनसा माता का तीन दिवसीय मेला आज से शुरू

बहरोड़। नेशनल हाईवे 48 पर दहमी-हमजापुर गॉव में स्थित लगभग 663 साल पुराने आस्था के केन्द्र मनसा माता मंदिर पर सोमवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मनसा माता का मंदिर बहुत बड़ी आस्था का केन्द्र है। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहूॅचकर मन्नते मांगते है। यह मेला नवरात्रि पर सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को आयोजित होगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेला वर्ष में दो बार मेला भरता है। ग्रीष्म एवं शारदीय नवरात्रों के मेलों में लाखों श्रद्धालु पहुंचकर माता से मनौती मांगते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता के दरबार में जो श्रद्धा भाव एवं आस्था के साथ मनोकामना करता है, उसकी मनौती पूरी करती हैं। नव विवाहित जोड़े यहां गठजोड़े की जात लगाते हैं और नवजात शिशुओं का जड़ूला ( मुंडन ) करवाया जाता है। मंदिर कमेटी व्यवस्थाओं को अंजाम देने में लगी हुई है। यहां माता के भक्तों के द्वारा दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। अवकाश होने के चलते रविवार को भी माता के दर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां भक्तों के द्वारा जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताया जाता है कि उस समय रत्ना ग्वाले को माता ने कैर की झाड़ी में दर्शन दिए थे। जिसने यह मंदिर की स्थापना की। तब से अखंड रूप से ज्योति प्रज्वलित हो रही है। मंदिर पर राजस्थान, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, मुंबई आदि बड़े-बड़े शहरों से भक्त आते हैं। मंदिर में आज भी संवत 2037 का बड़ा घंटा लगा हुआ है। 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!