Dark Mode
मंथन ने बेटियों के कन्यादान में किया सहयोग

मंथन ने बेटियों के कन्यादान में किया सहयोग

बहरोड़। मंथन फॉउन्डेशन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को दो जरूरतमंद कन्याओ के विवाह हेतु चेक व अन्य सामग्री प्रदान की गई। मंथन सचिव डॉ. सविता गोस्वामी ने बताया कि मुसनौता निवासी महेंद्र कुमार की दो बेटियों ज्योति व आरती का विवाह होने जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण परिवार परेशानी से गुजर रहा है। अतः उनकी मदद हेतु मंथन फॉउन्डेशन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्यादान स्वरूप कन्याओं की रिश्तेदार गीता देवी को 10 हजार का चेक दिया गया व साथ ही साड़िया, पेंट शर्ट, उपहार, बर्तन, आभूषण इत्यादि आशीर्वाद स्वरूप दिए गए। उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु भामाशाह के रूप में प्रदीप यादव, पवन कुमार यादव, नरेश चंद्र ठाकुर, मीरा सैन, रजनी जैन, अमित कुमार यादव, कर्मवीर यादव मीर, कुसुम शर्मा, आर. शर्मा, सुनील, स्वाती चंद्रन व भावना अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं डॉ. पीयूष गोस्वामी ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति में कन्यादान को महादान माना गया है। एक नवजीवन का शुभारम्भ करने के लिए जब एक बिटिया घर से विदा होती है तो जो साथ ले जाती है वो है अपनो का आशीर्वाद और दुआएँ। उनका कन्यादान सम्पूर्ण समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। अतः मंथन द्वारा गत 8 वर्षों से निरंतर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!