Dark Mode
मंथन ने दिव्यांग बच्चों की माताओं का किया सम्मान 

मंथन ने दिव्यांग बच्चों की माताओं का किया सम्मान 

 
अलवर .  फ़ाउंडेशन चेरिटबल  ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित स्कूल एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा बहरोड़ के कंचन वाटिका में रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ० शानू यादव, सचिव संतोष देवी चेरिटबल ट्रस्ट, संजय मीर अध्यक्ष भाजपा मंडल,  मोनिका भारती ने दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने की।
इस अवसर पर मंथन द्वारा स्कूल एवं थेरेपी सेंटर में आ रहे 50  बच्चों की माताओं को सम्मानित किया एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि बलवान सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं साथ ही उन्होंने मंथन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं है। 
वहीं कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि डॉ0 शानू यादव ने दिव्यांग बच्चों की माताओं के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। 
इस अवसर पर मंथन सचिव डॉ0 सविता गोस्वामी ने पूरे वर्ष में मंथन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का विवरण देते हुए दिव्यांगता के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। 
इस दौरान मंथन संस्थापक डॉ0 पीयूष गोस्वामी, उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव मीर, अभय सिंह फौजी, नवीन यादव, लोकेश यादव, नरेंद्र, वंदना आर सी यादव, वरुण यादव, सुषमा गोस्वामी, लाला मीर, बसंती यादव, अमित यादव, प्रियंका गुप्ता, रेखा गोयल, भीम यादव, सरिता, विशेष शिक्षक शालिनी शर्मा, नम्रता यादव, अंकित सैन, दीपक सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन पं0 अशोक बोहरा ने किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!