Dark Mode
महाशिवरात्री पर मंदिरो में गूंजे ऊॅं नम:शिवाय् के मंत्र

महाशिवरात्री पर मंदिरो में गूंजे ऊॅं नम:शिवाय् के मंत्र

राजगढ़ । महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को  परम्परागत श्रृद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के प्रत्येक शिव मंदिर ऊॅं नम:शिवाय् के मंत्र व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजायमान रहे। इस मौके पर शिव मंदिरो को आकर्षक रूप से सजाया गया। कस्बे के मालाखेड़ा गेट दुर्गेश्वर महादेव, कांकवाडी बाजार स्थित शिव मंदिर व चौपड बाजार शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयो पर शिव भक्तो का प्रात: से ही पूजा अर्चना को लेकर तांता लगा रहा। वही महिलाओं ने भी जेगड चढ़ाकर धर्मलाभ कमाया। इस अवसर पर भक्तो ने उपवास रख तीन प्रहर की पूजा की। शिव मंदिरो पर रूद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक के साथ साथ विभिन्न अनुष्ठानो का आयोजन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!