Dark Mode
मनु- सरबजोत ने दिलाया भारत को दूसरा मेडल, Manu Bhaker ने रचा इतिहास

मनु- सरबजोत ने दिलाया भारत को दूसरा मेडल, Manu Bhaker ने रचा इतिहास

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कमला कर दिया है। इन दोनों एथलीट्स ने कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन भारत के खाते में दो मेडल हो चुके हैं। भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद पहली बार निशानेबाजी में दो मेडल जीते हैं। इसी के साथ मनु भाकर की पहली महिला निशानेबाजी बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं।


भारत और कोरिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत की मनु भाकर ने संयम का परिचय दिया, जबकि सरबजोत सिंह ने आदर्श खिलाड़ी की भूमिका निभाई। इस जोड़ी ने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर देश को ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। ब्रिटिश-भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे, लेकिन ये उपलब्धि स्वतंत्रता पूर्व युग में आई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!