Dark Mode
जिला निष्पादन समिति की बैठक में लिए कई निर्णय

जिला निष्पादन समिति की बैठक में लिए कई निर्णय

पाली। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देश पर बुधवार को जिला निष्पादन समिति की बैठक एडीएम (सीलिंग) भवानीसिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर पर शिक्षा और नवाचार के लिए कार्य योजना तैयार सहित कई निर्णय लिए गए।
बैठक में एडीएम सीलिंग पंवार ने कहा कि इन सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षा, नवाचार और विकास को नई दिशा देना है। इस मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा, नवा.चार और युवाओं के विकास को प्रोत्साहित करना है। बैठक में ज्ञान संकल्प पोर्टल पर चर्चा करते हुए बताया कि ज्ञान संकल्प पोर्टल पर डोनेशन के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अपार ( ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजि.स्ट्रेशन) रजिस्ट्रेशन के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि अपार रजिस्ट्रेशन के तहत छात्रों का स्थायी अकादमिक खाता बनाया जाएगा, जिससे शिक्षा का डिजिटलीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने युवा महोत्सव के बारे में बताया कि 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले युवा महोत्सव का मुख्य विषय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार होगा। इसमें से ब्लॉक स्तर पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक, जिला स्तर पर 6 दिसंबर से 17 दिसंबर, संभाग स्तर पर 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजन होगा। इस इस अवसर पर विद्यालय सुविधाए के बारे में चर्चा करते हुए विद्युत विहीन विद्यालयों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, नल कनेक्शन विहीन विद्यालयों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। स्कूल और खेल मैदानों के अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में बताया कि पालनहार योजना के तहत नए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। सड़क परिवहन सुरक्षा के बारे में भी चर्चा कर बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों पर दंड लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के बारे में बताया कि शिक्षण संस्थानों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला निष्पादन समिति की बैठक में सीडीईओ सीपी जायसवाल, डीईओ प्रारंभिक मदनलाल पंवार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी सहित शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!