हाइवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में कई लोग हुए घायल
बीकानेर। बीकानेर में शनिवार को हुए सडक़ हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार को बीकानेर-जयपुर हाइवे बेनीसर के निकट हुआ। जहां बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रक चालक समेत चार-पांच जने घायल हो गए। गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।