Dark Mode
स्थापना दिवस के अनेक कार्यक्रमों

स्थापना दिवस के अनेक कार्यक्रमों

सीकर। विश्व हिंदू परिषद  कि स्थापना के इस जन्माष्टमी के दिन 59 वर्ष पूरे संगठन साठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा  है ।
अराजेंद्र सिंह मुंडरु जिलाध्यक्ष  विश्व हिंदू परिषद सीकर ने बताया कि वर्ष स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को  सृष्टिपूर्ति वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है ।  जि़ले के सभी 9 प्रखंडों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं । रविवार को सीकर नगर का कार्यक्रम बद्री बिहार ,शेखपुरा मोहल्ला में दोपहर 2 बजे से निम्न संतों के सान्निध्य में संपन्न होगा । रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज ,सांगलीया पीठाधीश्वर पूज्य ओमदास जी महाराज ,पलसाना से पुज्य मनोहरशरणदास जी महाराज ,एवं  पालवास से चंद्रमादास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा।  मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत के उपाध्यक्ष सुभद्रा पापरीवाल होंगे । मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कलाकार  राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित कमलेश पटेल दिव्यांग बड़ौदा गुजरात से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन सीकर में पहली बार करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!