तीर्थंकर परमात्मा के मोक्ष कल्याणक पर हुवे अनेक कार्यक्रम
फलोदी- जैन समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहततीर्थंकर परमात्मा अजितनाथ,संभवनाथ व अनंतनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष में श्री ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल फलोदी में विजय शांति गुरु भक्त मंडल द्वारा जीव दया कार्यक्रम, गायों को नवकार मंत्र का श्रवण कराना तथा प्रभु भक्ति का आयोजन रखा गया। पिंजरापोल कार्यकारिणी के द्वारा भक्त मंडल के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने ,जल बचाने ,भोजन झूठा ना छोड़ने तथा जैविक खेती के उत्पाद प्रयोग को बढ़ावा देने से संबंधित बातों का संकल्प दिलाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सराफ ने बताया कि प्रिंस जैन ने जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत की 45 दिन वन्हां रह कर 111 बार यात्रा की इसके लिए उसको गौमाता का स्मृति चिन्ह देकर पिंजरापोल की तरफ से सम्मानित किया गया। फलोदी उपखंड पेंशनर समाज के अध्यक्ष हस्तीमल सुथार ने गौ आरती में भाग लिया तथा पिंजरापोल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के कार्यक्रम की सराहना की।