कबीर जयंती आज होंगे कई कार्यक्रम
पलसाना। कस्बे के खंडेला रोड स्थित सतगुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती पर रविवार को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सतगुरु कबीर आश्रम के महंत गोपाल दास महाराज ने बताया कि प्रातः 8 बजे बीजक पठन, प्रवचन, दोपहर 2 बजे आरती उसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं रात्रि में सत्संग का कार्यक्रम होगा। कबीर जयंती महोत्सव में कस्बे सहित दूरदराज के श्रद्धालु भक्त सहभागिता करेंगे। कबीर जयंती महोत्सव को लेकर आश्रम को विशेष रुप से झालर, बांदरवाल लगाकर के सजाया गया है।