अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज होंगे कई कार्यक्रम
सोजत। ब्लांक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 सोजत में होंगा।सोजत 7 सितम्बर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी पाली के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय ब्लांक साक्षरता दिवस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 सोजत में आयोजित किया जाएगा ब्लाक समन्वयक प्रभारी ऋतुराज सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ होंगे इस मौके पर साक्षरता संबंधी विस्तृत जानकारी के साथ साक्षरता प्रेरक गीत रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला,निबंध तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक समन्वयक प्रभारी ऋतुराज सिंह चौहान ने बताया कि इस मौके स्वयं सेवी शिक्षकों वीटी का सम्मान किया जाऐंगा तथा प्रतिभागी विजेता बच्चों को पारितोषिक दिया जाऐंगा। वहीं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे। अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर क्षेत्र भर में स्वयं सेवी शिक्षकों द्वारा अपने अपने केंद्रों पर भी रचनात्मक आयोजन होंगें। वहीं कोट का मौहल्ला सोजत में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 कोट का मौहल्ला में आयोजित होंने वाले अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दुसरी और इस आयोजन में होंने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र अपने हुनर के माध्यम से शिक्षा के महत्व एवं शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के विभिन्न माध्यमों से साक्षर होने के लिए प्रेरक संदेश प्रदान करेंगे।