Dark Mode
मकराना की खानों का विजिट करेगी मार्बल मजदूर यूनियन

मकराना की खानों का विजिट करेगी मार्बल मजदूर यूनियन

 
 
 
 
मकराना की खानों का विजिट करेगी मार्बल मजदूर यूनियन मकराना की कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मजदूरों के हितार्थ व भविष्य में खानों को लेकर किस प्रकार मजदूरों की स्थिति खतरे में बनी हुई है इस पर चर्चा की गई  और कई तरह के महत्वपूर्ण  प्रस्ताव पारित किया गये। यूनियन के सचिव श्री गणेश राम बाबल ने  यूनियन के पूरे 1 वर्ष का कार्य प्लान व रोड मैप तैयार करके कार्यकारिणी के समक्ष रखा जिस पर चर्चा की गई व सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें यूनियन के कोषाध्यक्ष श्री पवन भार्गव ने सुझाव दिया की यूनियन प्रति माह पांच खानों का अवलोकन करेगी और जिन खानों पर मजदूरों के सुरक्षा की अवहेलना हो रही है उस खान पर खान सुरक्षा निदेशालय को साथ में लेकर यूनियन कार्यवाही करेगी। यूनियन की महिला सदस्य श्री सुमन कुमारी ने बताया की प्रत्येक खान मजदूर को जीवन ज्योति व बीमा सुरक्षा योजनाओं से यूनियन जोड़ेंगी और साथ ही  सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभ दिलाने का  प्रस्ताव पारित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष श्री रामप्रसाद जी पवार ने कहा की हम सभी  मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करना है और यूनियन अपने काम का दायरा बढ़ाएगी जिसमें भविष्य में मजदूरों की किसी भी तकलीफ में यूनियन मजदूरों व उनके परिवारों के साथ खडी रहेगी। यूनियन के सह सचिव श्रीमान शक्तिदान डांगी ने बताया कि पूर्व में खानों पर बोर्ड लगे हुए थे वह हट गए हैं उन्हें यूनियन खान मालिकों से बात करके वापस लगाएगी। श्री पवन भार्गव ने बताया कि कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम होंगे जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर यूनियन और खान मालिक दोनों को साथ में बैठना होगा और दोनों ही पक्ष सकारात्मक सोच के साथ बैठेंगे तो मजदूरों के हित में कार्य करने की काफी संभावनाएं रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!