महासंग्राम सड़कों पर आरंभ को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर किया कुच
सीकर,मुहम्मद सादिक। रोजगार दो न्याय दो और युवाओं व किसानों को न्याय को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस के महासंग्राम कार्यक्रम शंखनाद के तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने और किसान सम्मान की मांगों को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सीकर से जि़लाध्यक्ष मुकुल खिचड़ के नेतृत्व में सैकड़ों युवा जयपुर पहुँचकर प्रदर्शन में शामिल हुये यूथ कांग्रेस ने बेरोजग़ारी किसानों की समस्या एवं सराकार द्वारा वादे पुरा नहीं करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया । मुकुल खींचड़ ने बताया कि राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर रोजग़ार देने व युवाओं की माँग एवं किसान सम्मान की माँग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया सीएम आवास पर माँग रखने गये तो तब पुलिस ने वाटर कैनन चलाए राजस्थान की भाजपा सरकार युवाओं किसानों के हितों की अनदेखी कर रही और ये सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है जो पुलिस की लाठी के दम पर युवाओं की आवाज़ दबाना चाहती है लेकिन युवा झुकेगा नही रूकेगा नहीं अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधीन्द्र मुंड,यशवीर सुरा उपस्थिति रहे व सीकर से अंकीत ओला,सीकर विधानसभा अध्यक्ष विजेद्र सैनी,दातारामगढ विधानसभा अध्यक्ष विक्रम चौधरी ,लक्ष्मणगढ विधानसभा अध्यक्ष अब्दुला पठान,धोद विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रणवा, श्रीमाधोपुर विधानसभा अध्यक्ष वीकी बिवाल निमकाथान विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र धीवच आसीफ जलालसर आकाश कुमावत व जिला महासचिव सुमेश मीना,पंकज रेपसवाल,रामसिंह,सामोश मीना,सुनिल सीवाल,राहुल भडिया विशेष शर्मा सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे।