दहेज के लिए विवाहित महिला को किया प्रताडित
नदबई । क्षेत्र के गांव केसरा निवासी सुमन सैनी ने दहेज में एसी व गाडी मांगने व दहेज नही देने पर मारपीट कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो पीडित महिला की कांमा थाना क्षेत्र के गांव इन्द्रोली निवासी अशोक सैनी के साथ करीब सात साल पहले शादी हुई। शादी के बाद ससुरालजन दहेज में एसी व गाडी मांगते हुए विवाहिता महिला को मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे। जिसके चलते पीडित महिला ने अपने पति अशोक सैनी सहित अपने ससुर नहना सैनी व देवर सुखवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।