Dark Mode
विवाहिता की हत्या मामले का खुलासा, पति सहित तीन गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या मामले का खुलासा, पति सहित तीन गिरफ्तार

सूरजगढ़। थाना इलाके के पिलोद गाँव कि विवाहिता विपनेश शेखावत कि हत्या के मामले मे पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को एसपी श्याम सिंह ने मामले का खुलासा कर दिया है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि विवाहिता कि हत्या के आरोप मे उसके पति सुरेंद्र सिँह, ससुर करण सिँह व देवर विरेंद्र सिँह को गिरफ्तार किया है। एसपी श्याम सिँह ने बताया कि 28 अगस्त कि रात्री को सूरजगढ़ थाना इलाके मे पिलानी रोड पर एक कार के पेड़ से टकराने से हादसा होने कि सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार मे सवार घायल मिले पिलोद निवासी सुरेंद्र राजपूत, उसकी पत्नी विपनेश और 3 साल कि बेटी किया को सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया। अस्पताल मे चिकित्सकों ने विपनेश को मृत घोषित कर दिया। और सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को सीएचसी कि मोर्चरी मे रखवाया। श्याम सिँह ने बताया कि अगले दिन मृतका के पीहर जालेउ निवासी पिता सुजान सिँह व अन्य परिजन पहुंचे और विवाहिता कि हत्या का आरोप लगाते हुए जाँच कि मांग की। मृतका के पीहर पक्ष द्वारा हत्या करने के आरोप लगाए जाने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित करवा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शव मे गोली मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने घटना स्थल और दुर्घटनाग्रस्त कार का गहनता से निरिक्षण कर साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने आरोपी पति सुरेंद्र सिँह, ससुर करण सिँह व देवर विरेन्द्र सिँह को राउंडअप कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने राज उगले।
 
पुलिस को गुमराह करने के लिए रचि एक्सीडेंट की साजिश 
एसपी श्याम सिँह ने बताया कि विवाहिता के सर मे गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद गुमराह करने के करवाया था एक्सीडेंट। श्याम सिँह ने बताया कि विवाहिता कि हत्या  के बाद शव को गाड़ी में डालकर हादसे का रूप देने के लिए अपनी गाड़ी का एक्सीडेंट करवाया था। हालांकि आरोपी सुरेन्द्र ने घर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। उसके बाद अपनी गाड़ी में डालकर 18 किलोमीटर दूर जीणी रोड नाथजी के कुएं के पास कार को ले गया और जानबूझकर पेड़ से टकरा दी। और पुलिस की सूचना दी कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस व एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचे तो आरोपी बेहोश होने का नाटक करने लगा। वहीं मृतका  के सिर से खून बह रहा था। उसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया था। जहां पर डॉक्टरों ने विवाहिता विपनेश को मृत घोषित कर दिया था। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!