शहीद सैनिक के पुत्र को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
जयपुर। राज्य सरकार की संवेदनशील नीतियों के अनुसरण में जयपुर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिजनों को संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वर्गीय सैनिक श्री बनवारीलाल के पुत्र श्री दिनेश कुमार को राजस्थान सेवा (शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति) नियम, 2022 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सीकर जिले के चैलासी सिहोट छोटी (तहसील सीकर ग्रामीण) निवासी श्री दिनेश कुमार को कार्यालय जिला कलक्टर, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होने के पश्चात उन्होंने 22 अप्रेल को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।