Dark Mode
शहीद दिवस पर शहीदों को श्रधांजलि दी गई 

शहीद दिवस पर शहीदों को श्रधांजलि दी गई 

फलोदी  .  उपखंड प्रशासन फलौदी एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति फलौदी द्वारा आयोजित भव्य आयोजन में भारत माता को आजाद कराने में बलिदान देने वाले शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर शहीदों को नमन के साथ याद किया गया।  ।
         इस कार्यक्रम में फलौदी उपखंड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास ने बताया कि सभी शहीदों की बदौलत हम खुली सांस ले रहे है।युवा क्रांतिकारी  भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु महान विभूतियों ने बहुत ही कम उम्र में देश के लिए शहीद हो गये।
पुराने देश हम अंग्रेजो के गुलाम थे अब हम नशा आदि सामाजिक कुरीतियों के गुलाम होते जा रहे है।
  
      इस अवसर पर फलौदी एसडीएम डॉ अर्चना व्यास,तहसीलदार हुक्मीचंद, ,विकास अधिकार नारायण सुथार,प्रधानाचार्य किशोर बोहरा, प्रधानाचार्या कांता , समाज कल्याण छात्रावास प्रेमकुमार कुमावत, कस्तूरबा गांधी छात्रावास वार्डन सुमन विश्नोई, शिक्षिक मोहनराम जीनगर, रावल राम, रावलचंद माली आदि कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम संचालन व्याख्याता अश्विनी कुमार जोशी व विनोद पुरोहित ने किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!