शहीद की पत्नी को शिविर में मिला मुर्ति स्थल का पट्टा
पंचायत लधासर में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 एवं महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत शहीद स्व. श्री जगनसिंह राठौड थल सेना) की पत्नी श्रीमती ममता कंवर एवं पुत्री सुश्री पुजा कंवर विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक के समक्ष उपस्थित होकर अवगत करवाया कि मेरे पति दिनांक 08.मई 2001 को देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, जिसके उपरांत उनकी वीरता एवं देशप्रेम की भावना व बलिदान से युवाओं व समस्त ग्रामवासियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम लधासर में शहीद स्मारक का निर्माण सार्वजनिक स्थान पर वर्ष 2003 में किया गया, किंतु उक्त स्मारक का पट्टा आज दिनांक तक जारी नहीं हुआ इस संबंध मे मैने जिला अधिकारी तक जरिये प्रार्थना पत्र के माध्यम से संम्पर्क किया लेकिन कोई परिणाम नही आया। प्रशासन गांव के संग अभियान में जब मैने विकास अधिकारी से सम्पर्क किया तो विकास अधिकारी ने तुरन्त ही ग्राम विकास अधिकारी परमेश्वरी चोहान को पट्टा बनाने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात ग्राम विकास अधिकारी ने स्मारक स्थल पर जाकर पट्टा बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर शिविर स्थल पर शहीद स्व. श्री जगनसिंह राठौड़ की पत्नी श्रीमती ममता को पट्टा बनाकर सौंप दिया। पट्टा पाकर श्रीमती ममता कंवर व पुत्री पुजा कंवर का चेहरा खुशी से खिल उठा।