विकलांगों के संजीवनी है मसाणिया भैरव धाम - बसावतिया
झुंझुनूं । अजमेर से 7 किलोमीटर पर स्थित रामगढ़ गांव में स्थित मसाणिया भैरव धाम जिसके मुख्य उपासक परम श्रद्धेय चंपालाल जी महाराज भैरव उपासक हैं । अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद रजि के प्रदेश संगठन महामंत्री व भाजपा नेता जिन्होंने इस पावन धाम की धार्मिक यात्रा करने व महाराज जी के सानिध्य से बताया कि विकलांग लोगों के लिए संजीवनी बूटी के समान है मसाणिया भैरव धाम । इस धाम में किसी भी प्रकार की दान दक्षिणा व चढ़ावे के रूप में बिल्कुल वर्जित है । यहां विकलांग लोगों के लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था महाराज की तरफ से ही होती है । विकलांगों को बाबा भैरवनाथ की कृपा से ठीक किया जाता है ।