Dark Mode
नकाबपोश बदमाशो ने लगाई कार को आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नकाबपोश बदमाशो ने लगाई कार को आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 
भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मालीखेड़ा, संतोकपुरा में घर के बाहर खड़ी रेनॉल्ट ट्राइबर कार को पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। आधी रात को हुई यह वारदात वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई, क्यूंकि दोनों बदमाश नकाबपोश थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरु कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मांडल थाने के मालीखेड़ा, संतोकुपरा निवासी विनोद पुत्र नाथू माली ने रिपोर्ट में बताया कि परिवहन विभाग में उसके नाम रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन पंजीकृत है। रोजाना की तरह विनोद ने अपना यह वाहन रात में घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 2 बजे घर के बाहर से टायर फटने की जोरदार आवाज आई। नींद खुलने पर वह बाहर आया तो उसे परिवादी का ट्राइबर वाहन जलता मिला। आवाज सुनकर पड़ौसी भी एकत्रित हो गये। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। विनोद ने घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें रात्री के करीब 1.41 बजे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश परिवादी के वाहन के आस पास घूमते दिखे। एक के हाथ में बोतल थी, जिन्होंने गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!