देशवाली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 व 19 फरवरी को
सरवाड़. कस्बे में देशवाली समाज के तत्वाधान में आगामी 18 व 19 फरवरी को 11 वा विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। किले के चौक स्थित मोहम्मदिया पब्लिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सम्मेलन सदर अब्दुल अजीज राठौड़ एवं मीडिया प्रभारी शाहरुख तंवर ने बताया कि 18 फरवरी को शाम तक सभी जोड़ों की आमद होगी। रात्रि में मायरा पहरावनी कार्यक्रम होगा। 19 फरवरी को प्रातः 8 बजे सामूहिक निकाह की रस्म शुरू होगी। इसी दिन जोहर की नमाज के बाद सभी जोड़ों को विदाई दी जाएगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान मोहम्मद इदरीश हरसोरी, हाजी रशीद गुराक, युनूस हरसोरी, छोटू भाटी, इस्माइल टांक, बाबु मोहम्म्द गुराक, चाँद जारोली, शब्बीर टांक, ईशाक राठौड़, शाहरुख तंवर, अब्दुल जब्बार आसामआदि मौजूद रहे।
सम्मेलन को लेकर विधायक रघु शर्मा को दिया न्योता
सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों ने केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उन्हें सम्मेलन में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र दिया।