Dark Mode
सामुहिक विवाह का पोस्टर विमोचन 

सामुहिक विवाह का पोस्टर विमोचन 

 
रतनगढ़ । पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के आवास पर कोलकता प्रवासी व समाजसेवी श्यामसुंदर अग्रवाल के सृजन चेरिटेबल  ट्रस्ट , कोलकाता के आर्थिक सौजन्य से  सर्व समाज के 108 जोड़ों का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, सालासर में 14 फरवरी को 
आयोजित होने वाले का पोस्टर विमोचन पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिणवा ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज का एक बहुत ही नेक क़दम है। इसमें कई योग्य जोड़ों का विवाह एक साथ होता है जिससे दोनों तरफ़ के परिवारों की मदद हो जाती है। ऐसे आयोजन से धन, झूठे सामर्थ्य के प्रदर्शन की भी रोक होती है और दान-दहेज जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिलती है। इसके लिए श्याम अग्रवाल व उनका ट्रस्ट साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, बिहारीलाल पुजारी व आदित्य पुजारी का पूर्व मंत्री रिणवा ने साफा बांध कर व दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। समाजसेवी अग्रवाल ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को ट्रस्ट के माध्यम से सर्व समाज के 108 जोड़ों का द्वितीय सामूहिक विवाह सालासर बालाजी धाम में किया जायेगा। विवाह संबंधी समस्त व्यवस्था निःशुल्क होगी। इस अवसर पर पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार, जिला मंत्री गोपाल पारीक, मनोज जोशी, देवीसिंह परिहार, महेंद्र गुजरगोड़, शंकर लाल गुर्आवा, योगेश रूंथला, कैलाश नोहाल, अंजनी चोटिया,श्यामसुंदर माटोलिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!