Dark Mode
उपाध्याय निवास में हुआ सामूहिक सुन्दर कांड

उपाध्याय निवास में हुआ सामूहिक सुन्दर कांड

रतनगढ। मंगलवार रात्रि को श्री हनुमान भक्त मण्डल द्वारा समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्व. चम्पालाल उपाध्याय के आवास पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। एडवोकेट बजरंग गुर्जर की ईश वन्दना से प्रारम्भ सुन्दरकाण्ड पाठ में पं. आनन्दीलाल सारस्वत के सानिध्य में अशोक कुमार उपाध्याय दम्पत्ति ने पूजन-अर्चन किया। पं. बनवारी लाल शर्मा, पं.विपिन माटोलिया एवं पं. श्रीधर हारित ने सनातनी परम्परानुसार सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर गोपाल प्रजापत, नथमल इन्दौरिया, पं.ललित नौहाल, राधेश्याम चौहान, दिनेश कुमार शर्मा, नीरज उपाध्याय, रामनारायण व्यास, मोहन सुथार, गोपाल कृष्ण शर्मा, पार्षद दिनेश कुमावत, राकेश शर्मा, महेश चारण, रघुनाथ शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, नितिन शर्मा, रामरतन जोशी, मंजू शर्मा,  पुष्पा शर्मा, राजश्री उपाध्याय सहित सैकङो भक्तगण उपस्थित थे। राजीव उपाध्याय मीनाक्षी उपाध्याय ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!